नोट फार वोट पर भाजपा ने पकड़ी नई राह

Swaraj and other party leader meets Kulaste, Bhagore in Tihar
नई दिल्ली। नोट फार वोट कांड पर भाजपा ने अब सीधी राह पकड़ ली है। अभी तक बिना मोर्चा खोले ही वह सरकार पर वार पर वार करती जा रही थी पर आज उसने न केवल संसद में बल्कि संसद के बाहर भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नोट फार वोट कांड में अमर सिंह के साथ गिरफ्तार भाजपा के दो पूर्व सासंदों कुलस्ते-भगौरा के साथ वह हर कहीं और हर मोर्चे पर खड़ा दिखना चाहती है क्योंकि अवाम को लग रहा है कि कुलस्ते-भगौरा तो इस कांड के खुलासा में अपनी भूमिका निभाए थे तो सरकार उन्हें कैसे गिरफ्तार कर सकती है।

इसी को भुनाने के लिए भाजपा ने आज सरकार के खिलाफ नए तरीके से तीखा मोर्चा खोला। आपको बता दें कि संसद में नोट फार वोट का खुलासा करने वाले पार्टी के दो सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते व महावीर भगौरा से बुधवार को लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, लोकसभा में पार्टी के उप नेता गोपीनाथ मुंडे व सांसद अनंत कुमार ने तिहाड़ जेल जाकर मुलाकात की और अपनी तरफ से इन दोनों पूर्व सांसदों को आश्वस्त किया कि पार्टी उनके साथ है।

सुषमा स्वराज ने सांसदों को घूस देने वालों व इसे उजागर करने वालों पर एक ही मापदंड अपनाए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि पार्टी इस जंग को पूरी ताकत से लड़ेगी। भाजपा ने इस मामले को पूरी ताकत के साथ संसद में भी उठाने का फैसला किया था। तभी से यह लग रहा था कि गुरुवार को पार्टी सरकार पर जमकर हल्ला बोलेगी।

भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा में खुद मोर्चा संभालते हुए बुधवार को भी प्रश्नकाल स्थगित करने के लिए नोटिस दिया था। हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट में बम ब्लास्ट से सारा का सारा मामला ब्लास्ट की तरफ घूम गया, नहीं तो भाजपा कल भी सरकार को घेरने का भरपूर प्रयास करती। वैसे भाजपा ने आज जरूर कोशिश की पर हंगामे के बीच लोकसभा कार्रवाई स्थगित कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+