पुलिस ने जारी किए दिल्ली बम धमाके के संदिग्धों के स्केच

ब्लास्ट करने के लिए हाई इंटेंसिटी वाले टाइमर बम का इस्तेमाल किया गया था। बम बनाने में अमोनिया नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया है। इन बम धमाकों की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी कर रही है। आतंकी संगठन हूजी ने इस बम धमाके की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन इस बम धमाके के पीछे इंडियन मुजाहिद्दीन के हाथ होने की आशंका है। हालांकि अभी इस मामले में कोई सुबूत अभी हाथ नहीं लग पाया है।
दिल्ली हाईकोर्ट में हुए इस ब्लास्ट पर दिल्ली की सियासत भी तेज हो गई है। गृहमंत्री पी चिदंबरम ने संसद में बयान जारी कर कहा कि दिल्ली पुलिस को इस तरह का धमाका होने की जानकारी दे दी गई थी। अब सवाल यह उठता है कि अगर दिल्ली पुलिस को इस हमले की जानकारी पहले से थी तो उसने इतना लापरवाह रवैया क्यों अपनाए रखा। यहां तक कि बम प्लांट करने वाले संदिग्धों को भी मौके पर मौजूद लोगों ने देखा न कि पुलिस ने।












Click it and Unblock the Notifications