तिहाड़ जेल के फर्श पर भूखे पेट सोये अमर सिंह

नई दिल्ली। कैश फार वोट मामले में तिहाड़ जेल पहुंचे अमर सिंह को कल रात ना तो खाना नसीब हुआ और ना ही बिस्तर। कोर्ट की कागजी कार्रवाई में हुई देरी के कारण अमर सिंह बहुत देरी से तिहाड़ जेल पहुंचे। जहां खाना मिलने का समय खत्म हो गया था जिसके चलते अमर सिंह को खाना नहीं मिला और भूखे पेट सोना पड़ा।

तिहाड़ के जेल नंबर तीन की शोभा बढ़ाने पहुंचे अमर सिंह को 15गुणा 10 के आकार वाले कमरे में रखा है। कमरे से लगा एक छोटा सा टॉयलेट है। अमर सिंह के कमरे में एक छोटी सी टीवी भी है। जेल प्रशासन ने अमर सिंह को दो चादर, एक कंबल और मच्छरदानी दी है। बैरक नंबर तीन में भेजने से पहले अमर सिंह को जेल के अस्पताल ले जाया गया। जहां उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।

अमर सिंह ने कोर्ट को अपनी बीमारी का हवाला देकर जेल से बचने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन उनकी एक ना चली । लेकिन अदालत ने कहा है कि अमर सिंह की सेहत खराब होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जाये।

इसलिए अमर सिंह को जेल नंबर तीन में रखा गया है क्योंकि वो अस्पताल से नजदीक है। इसके अलावा अमर सिंह की देखरेख में एक डाक्टर और नर्स की 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गयी है। और अस्पताल परिसर में एक ऐंबुलस की भी व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि कैश फॉर वोट मामले में दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने अमर सिंह को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+