यूपी: बसपा नेता के बेटी की दबंगई, स्कूल में छात्र को जमकर पीटा
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में सत्ता की ताकत में चूर एक युवक ने जमकर कहर बरपाया। बसपा नेता के बेटे ने दंबंगई दिखाते हुए विद्यालय परिसर में एक डात्र को लाठियों और सरिये से इतना पीटा कि उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामने में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। id="toptextpromo">सूत्रों
से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बसपा नेता रामनरेश भारती का बेटा है। वह आंनद देवी स्कूल में पढ़ता है। मामूली सी किसी बात को लेकर स्कूल के अंदर ही छात्रों के बीच लड़ाई हो गई। लड़ाई होने के बाद बसपा नेता के बेटे ने डंडे और सरिये से एक छात्र की जमकर पीटाई कर दी। वह इतना हिंसक हो उठा कि उसने उसे जान से मारने की कोई कोशिश नहीं छोड़ी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सूचना
पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से जख्मी छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है मगर अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।











Click it and Unblock the Notifications