हरियाणा में शिक्षक दिवस का उपहार- गेस्ट टीचर्स का वेतन बढ़ा

वेतन वृद्घि की विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने बताया कि अतिथि प्राध्यापक के वेतन को 16,200 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 19,400 रुपये प्रतिमाह किया गया है। मास्टर और भाषा अतिथि अध्यापकों का वेतन 13,200 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 15,840 रुपये प्रतिमाह किया गया है, जबकि जेबीटी और कला अध्यापकों का वेतन 12,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 14,400 किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आज मुख्यमंत्री ने अतिथि अध्यापकों के वेतन में चौथी बार वृद्घि की है, जोकि शिक्षकोंं के कल्याण के प्रति राज्य सरकार की बचनवद्घता को दोहराता है। उन्होंने कहा कि पहली वृद्घि 1 जनवरी, 2008, दूसरी 1 अप्रैल, 2009 तथा तीसरी 1 जुलाई, 2010 को की गई थी। इस वृद्घि से शिक्षकों के मनोबल बढ़ेगा और वे बच्चों को प्रतिस्पर्धा के दौर में और बेहतर ढंग करने के लिए शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications