कनाडा भेजने के नाम पर ठगी करनेवाला पकड़ा गया

दर्शन भाटिया सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता था। वह उस मोहल्ले में दुकान करने वाले सर्वजीत सिंह के दुकान पर आता जाता था। उसने सर्वजीत को बताया कि उसकी कनाडा एंबेसी में जान पहचान है। वह कनाडा जाने के लिए किसी को भी वीजा दिलवा सकता है। जनवरी 2009 में सर्वजीत उसके झांसे में आ गया। उसने अपने बहनोई अनिल बहारा को दर्शन से मिलवाया। इसके बाद करीब आधा दर्जन उसके परिचितों ने दर्शन से मुलाकात की। जिसमें दर्शन ने बताया कि उन्हें वीजा लेने के लिए दस से 12 लाख रुपये देने होंगे। उन लोगों ने दर्शन को रुपये दे दिए। दो अप्रैल 2009 को दर्शन रुपये लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी, लेकिन दर्शन का अता पता नहीं चला।
इसी दौरान एक सूचना पर पुलिस ने सोमवार को दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अपना अपराध स्वीकारते हुए दर्शन ने बताया कि इस तरह से वह हरियाणा और पंजाब में भी लोगों से लाखों की ठगी की है। इसके खिलाफ इन राज्यों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दर्शन हार्डवेयर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, मल्टीमीडिया एनीमेशन का कोर्स कर रखा है। सुभाष नगर में वह ट्रैवल्स का काम करता था।












Click it and Unblock the Notifications