दिल्‍ली: साइड नहीं दिया मोटरसाइकिल सवार को मारी गोली

Delhi: Biker shot at for not giving way
दिल्‍ली। दिल्‍ली के बाहरी इलाके में ऑफिस जा रहे युवक को एक स्‍कार्पियों चालक ने सिर्फ इस बात के लिये गोली मार दी क्‍योंकि युवक ने स्‍कार्पियो चालक को साइड देने में देर कर दी थी। गोली लगने से युवक जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिये पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर चालक के तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रदीप नामक युवक मोटरसाइकिल से ऑफिस जा रहा था। इतने में एक पीछे से आ रहे स्‍कार्पियो चाले ने उससे साइड मांगी। प्रदीप की तरफ से साइड मिलने में थोड़ी देर हुई तो चालक ने प्रदीप को गाली दे दी। दोनों में बात बढ़ गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। जबतक प्रदीप कुछ समझ पाता स्‍कार्पियो चालक ने प्रदीप पर गोली चला दी और फरार हो गया। गोली प्रदीप के पैर में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।

प्रदीप ने भागते स्‍कार्पियो का सिर्फ नंबर ही नोट कर पाया था। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग फौरन मौके पर पहुंच गये और प्रदीप को अस्‍पताल में भर्ती कराया। लोगों से सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदीप से पूछताछ की तो पता चला कि प्रदीप उस आदमी को जानता भी नहीं था। प्रदीप के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से रंजिश भी नहीं थी। फिलहाल प्रदीप खतरे से बाहर है और पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस स्‍कार्पियो नंबर के आधार पर चालक की गिरफ्तारी के लिये संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+