किरण बेदी, ओम पुरी के खिलाफ लामबंद हुए सांसद

ज्ञात हो कि अनशन के दौरान किरण बेदी ने मंच से कहा था कि ये नेता किसी की सुनते नहीं, इन्हें सबक सिखाना होगा। वहीं ओम पुरी ने नालायक और गवांर शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा था कि अगले चुनाव में इन लोगों को कतई वोट मत देना। यही नहीं ओम पुरी ने कहा था कि ये देश की जनता का खून चूस रहे हैं।
इस पर सभी पार्टियों के सांसदों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए सदन इन दोनों के खिलाफ प्रिविलेज कमेटी में शिकायत की है। प्रिविलेज कमेटी वो कमेटी होती है, जो संसद का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करती है। सांसदों का आरोप है कि किरण बेदी और ओम पुरी ने संसद का अपमान किया है। वो उनके बयान से वो काफी आहत हैं।
इसके जवाब में किरण बेदी ने तो फिलहाल कुछ नहीं कहा है, लेकिन हां ओम पुरी अपनी 95 प्रतिशत बात पर अड़े हुए हैं। ओम पुरी ने कहा, "मैंने मंच से जो कुछ भी कहा उसमें 95 प्रतिशत सही कहा। हां मैंने जिन दो शब्दों का प्रयोग किया वो गलत था और वो मैं वापस लेता हूं। रही बात मेरी बात की तो वो शत-प्रतिशत सही थी और मैं उस पर कायम रहूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications