दिवाली पर दिवाला निकालेगी महंगाई, महंगा होगा दूध

दुनिया में दूध के सबसे बड़े उत्पादक भारत में ही दूध की कीमतें आसमान छू रही हैं। भारत में हर साल 11 करोड़ टन दूध का उत्पादन होता है। आने वाला समय अब त्योहारों का है। जिस वजह से दीपावली तक दूध की कीमतें बढ़ने के आसार हैं। दूध की कीमतें बढ़ने की वजह से त्योहारों के सीजन में मिठाई, पनीर और मक्शन जैसे उत्पादों की भी कीमतें बढ़ने के आसार हैं। त्योहार के सीजन में दूध की मांग में भारी बढ़ोत्तरी होती है। इस दौरान मिठाईयों की भी मांग काफी बढ़ जाती है। पिछले कुछ समय से चारे की कीमतों में भी भारी बढ़ोत्तरी हुई है। जिसका असर दूध की कीमतों पर पड़ा है।
महंगाई ने आम आदमी के घर के खर्चे के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है। अगर आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पिछले एक साल में खाने की जरूरी चीजों की कीमतों में 72 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि आम आदमी की इनकम में केवल 38 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान दूध के साथ-साथ सब्जियों और अन्य जरूरी चीजों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications