हरियाणा विधान भवन में चलेगी छात्रों की संसद

Haryana students to conduct Youth Assembly in Vidhan Bhawan
गुडग़ांव। इंग्लैंड की तर्ज पर हरियाणा विधानसभा में भी ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे युवा कॉलेजों में ही नहीं बल्कि विधानसभा में बैठकर संसदीय व्यवस्था का अनुभव ले सकेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि इंग्लैंड के दौरे के दौरान कई अच्छे अनुभव हुए। युवा संसदीय व्यवस्था के प्रति काफी जागरूक हैं। उन्हें वहां की संसदीय व्यवस्था का सीधा अनुभव दिया जाता है। उनका विचार है कि इसी तर्ज पर प्रदेश के युवाओं को विधानसभा में ही बैठकर युवा संसद आयोजित करने दिया जाए।

इसके लिए प्रत्येक कॉलेज से अधिक से अधिक दो प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। यह चयन कॉलेज स्वयं करेंगे। इसमें सरकारी एवं निजी कॉलेजों के अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थी भी शामिल हो सकेंगे। प्रयास होगा कि गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हों। चयनित विद्यार्थियों की कुल संख्या हरियाणा विधानसभा की क्षमता के अनुसार होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+