अन्ना का स्वास्थ्य ठीक, लिक्विड फूड जारी
गुड़गांव। जन लोकपाल बिल के लिए 13 दिन तक अनशन के बाद गुड़गांव के मेदांत सिटी अस्पताल में भर्ती कराये गये अन्ना हजारे का स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। मेदांत के डायरेक्टर व एमडी डा. नरेश त्रेहान ने कहा कि अन्ना को स्पेशल वार्ड में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की नियमित रूप से जांच कर रही है। अगला हेल्थ बुलेटिन सोमवार दोपहर 12 बजे जारी किया जायेगा।
74 वर्षीय अन्ना को रविवार को रामलीला मैदान से सीधे मेदांत अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के 13वीं मंजिल पर उन्हें भर्ती किया गया, उनके लिए पिछले तीन दिन से आईसीयू में दो बेड रिजर्व रखे गये थे। डॉक्टरों ने अन्ना के ब्लड सैम्पल जांच के लिए भेज दिये हैं। जांच की रिपोर्ट में उनकी किडनी, लीवर और ब्लड शुगर के बारे में पता चल सकेगा।
अनशन के दौरान अन्ना के वजन में 7.5 किलो की कमी आयी। वर्तमान में उनका वजन 66 किलो है। अभी उन्हें तरल पदार्थ यानी लिक्विड फूड दिया जा रहा है, क्योंकि ठोस पदार्थ उनके लीवर पर सीधा असर कर सकता है।













Click it and Unblock the Notifications