दलित बच्‍ची तुड़वायेगी अन्‍ना का अनशन

Anna Hazare
नई दिल्‍ली। लोकपाल बिल को लोकसभा की मंजूरी मिलने के बाद पूरे देश को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद अन्‍ना हजारे रविवार की सुबह 10 बजे अपना अनशन तोड़ेंगे। उनका अनशन तुड़वायेगी राजधानी के सुंदरनगर की एक दलित बच्‍ची सिमरन उन्‍हें जूस पिलाकर तुड़वायेगी। अन्‍ना ने कहा था कि वो अनशन के ठीक बाद महात्‍मा गांधी को नमन करने के लिए राजघाट जायेंगे, लेकिन डॉक्‍टरों की सलाह पर अब उन्‍हें राजघाट नहीं बल्कि सीधे अस्‍पताल ले जाया जायेगा।

डॉक्‍टरों के मुताबिक अन्‍ना बहुत कमजोरी महसूस कर रहे हैं। उनकी सेहत कतई ठीक नहीं है। अन्‍ना को गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल ले जाया जायेगा। उधर दिल्‍ली के रामलीला मैदान में अन्‍ना की एक झलक पाने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। बच्‍चे, बूढ़े, महिलाएं और जवान हर उम्र के लोग यहां पहुंच रहे हैं। लोगों के हाथों में तिरंगा है।

रामलीला मैदान में लोग भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। उधर अन्‍ना ने कहा है कि यह उनकी पूरी जीत नहीं है। वो तबियत ठीक होते ही भ्रष्‍ट नेताओं के खिलाफ एक मुहिम शुरू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+