अन्ना की जीत पर झूमे लोग, जमकर मना आधी जीत का पूरा जश्न
नई दिल्ली। अन्ना आंदोलन से जुड़े लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है, भले ही अन्ना ने कहा हो कि अभी हमने आधी लड़ाई जीती है लेकिन लोगों ने पूरी रात जमकर जश्न बनाया। देश के कोने-कोने से जीत के जश्न की खबरें आ रही हैं। कहीं लोगों ने ढ़ोलक की थापो पर जमकर ठुमके लगाये हैं तो कहीं पटाखों की गूंज सुनायी दी। हर कोई अन्ना हजारे जिंदाबाद कह रहा है।
जीत की इस खुशी में कहीं मिष्ठान वितरण हुआ तो कहीं आतिशबाजी और कहीं दीपदान। देश के छोटे-बड़े शहरों में लोग सड़कों पर तिरंगे लहराते दिखे।
आपको बता दें कि शनिवार को पीएम का खत लेकर विलासराव देशमुख और सांसद संदीप दीक्षित रामलीला मैदान पहुंचे और उसके बाद उन्होंने पीएम को खत सौंपा। अन्नाहजारे ने रामलीला मैदान मंच से कहा कि ये जनता की आधी जीत है अभी हमने आधी लड़ाई जीती है।
मैं संसद का धन्यवाद करता हूं जिसने हमारी और आपकी बात सुनी। ये जनता का जीत है। यहां खड़े हर हिंदुस्तानी को ये जश्न मनाने का अधिकार है। और उन्हें भी ये पूरा हक है जो पूरे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक हो गये हैं। अन्ना ने कहा कि मैं पीएम मनमोहन सिंह और पूरी संसद का धन्यवाद देता हूं।













Click it and Unblock the Notifications