अन्ना के समर्थन में यूपी बंद

अन्ना के साथ देष का आम आदमी निकल चुका है। प्रदेष की राजधानी लखनऊ के झेलूलाल पार्क में लोगों के समर्थन में अनषन शुरू कर दिया है। भारी संख्या में लोग झूलेलाल पार्क में जुट रहे हैं। अन्ना तुम सर्घष करो हम तुम्हारे साथ हैके नारों के साथ लोग सड़कों पर जुलूस निकाल रहे हैं। व्यापारियों ने शनिवार को प्रदेष बंद का आहवान करते हुए अन्ना केसमर्थन में अपनी दुकाने बंद करने की घोषणा कर दी है।
राज्य के विभिन्न जिलों के सभी प्रमुख बाजारों में दुकाने बंद हैं व्यापारियों का कहना है कि अन्ना भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्दोलन कर रहे हैं ऐसे में सभी को उनका समर्थन करना चाहिए। कानपुर में बंद का असर सवेरे से ही दिखायी दे रहा है दुकानों पर ताले लटक रहे हैं। राजधानी भी इससे अछूती नहीं है। ढेरों दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अन्ना का समर्थन कर रहे हैं जबकि कई ऐसे भी हैं जो पैसे का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं।
उधर अलीगढ़ में बस चालकों ने बसें खड़ी कर मार्च निकालते हुए अन्ना के समर्थन की बात कही। बस चालकों का कहना है कि अन्ना आम आदमी के लिए पिछले 12 दिनों से भूखे हैं ऐसे में सभी को उनका साथ देना चाहिए तथा सरकार को उनकी बात माननी ही होगी। दूसरी ओर सोनभद्र में ग्रामीणों ने अन्ना के समर्थन में उपवास रखा। ग्रामीणों ने चुल्हा नहीं जलाया और अन्ना के समर्थन में एक दिन का उपवास रखकर सरकार से मांग की कि वह अन्ना की मांग पूरी करे तथा जनलोकपाल बिल पास करे।












Click it and Unblock the Notifications