किरण-केजरीवाल अन्ना को यूज़ कर रहें हैं: लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव ने सिविल सोसाइटी की सदस्य और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह वह लड़ती है उससे तो साफ लगता है कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए। इतना ही नहीं लालू ने संसद में किरण बेदी की तुलना कपिल सिब्बल से कर दी और कहा कि दोनों को एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ लेना चाहिए। लालू यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि किरण बेदी ही कपिल सिब्बल के खिलाफ प्रबल दावेदार साबित हो सकती हैं।
लालू ने केजरिवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरिवाल हम लोगों को राजनीति पढ़ा रहा है। उसे तो अध्यापक होना चाहिए। लालू यादव ने कहा कि किरण बेदी और केजरिवाल जिस तरह अन्ना हजारे का प्रयोग कर रहे हैं उससे तो लगता है कि दोनों चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। लालू यादव ने संसद में भाषण देते हुए अभिनेता ओमपुरी पर निशाना साधा और कहा कि अब शराबी और कबाबी आकर हमें राजनीति समझाएंगे। लालू यादव ने कहा कि ओमपुरी क्या अन्ना के समर्थन में खड़े होंगे वो तो खुद अपनी बीबी से मार खाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications