सुनामी ने छीनी जापानी प्रधानमंत्री की कुर्सी

प्रधानमंत्री नाओतो कान ने एक न्यूज चैनल पर घोषणा करते हुए कहा कि वे सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी के मुखिया पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम देश में 11 मार्च को आई सुनामी से हुए नुकसान से निपटने के लिए संघर्ष कर रहे थे। कान ने कहा कि इस दौरान उनकी सरकार की लोकप्रियता भी काफी कम हुई है। जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।
जापान में प्रधानमंत्री का पद कांटों का ताज बन गया है। कान के इस्तीफे के साथ ही जापान में पिछले 5 सालों में छठे प्रधानमंप्ी के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। कान ने कहा कि हम उम्मीद जताते हैं कि आने वाली सरकार सुनामी से आई आपदा से निपटने में कामयाब रहेगी। हम आने वाली सरकार का हर तरीके से सहयोग करने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications