सरकार-विपक्ष में पकी खिचड़ी, अन्ना हजारे का अनशन 11वें दिन भी जारी

इसके बाद सरकार ने कहा कि शुक्रवार को तो जनलोकपाल बिल पर बहस नहीं हो पाई है अब इस पर शनिवार को चर्चा की जा सकती है। इसके लिए विपक्ष ने थोड़ा साहत दिखाते हुए दोनों सदनों में नोटिस जारी किया। मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने भी अन्ना के जनलोकपाल बिल पर चर्चा करने में कोई खास रुचि नहीं दिखाई। बीजेपी बार-बार अपनी वही बात दोहराती रही कि हम अन्ना के जनलोकपाल का समर्थन करते हैं।
पूरे देश को उम्मीद थी कि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाकर अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने की कोशिश करेंगे। लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। राहुल गांधी ने अन्ना हजारे के जनलोकपाल बिल पर ही सवालिया निशान लगा दिए। उन्होंने कहा कि लोकपाल बिल से भ्रष्टाचार को रोका नहीं जा सकता। इसे संवैधानिक अधिकार दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications