50 हजार के लिए हुई थी राज्यसभा सांसद के बहनोई की हत्या

एसपी सिटी ने बताया कि घटना के कुछ घंटे बाद ही हिरासत में लिए गए विक्की ने हत्या की बात से साफ इनकार किया, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने हत्या की बात कबूल की है। मृतक सुनील कश्यप की पत्नी पूनम ने भी फेज टू थाने में पचास हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्या किए जाने की बात का जिक्र करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुनील ने विक्की को पचास हजार रुपये दे रखे थे लेकिन अब विक्की उन रुपयों को लौटा नहीं रहा था इसलिए आए दिन दोनों के बीच विवाद हो रहा था।
गौरतलब है पुलिस ने हत्या के आरोप में सांसद के भतीजे को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। दोनों में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। विक्की नोएडा विकास प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेण का कर्मचारी है। वारदात नोएडा फेज टू थाना क्षेत्र के सेक्टर-82 स्थित उद्योग विहार स्थित एलआईजी फ्लैट में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications