प्रधानमंत्री जनलोकपाल पर बहस को तैयार, खत्म हो सकता है अन्ना का अनशन

अन्ना हजारे के अनशन को आज दसवां दिन है। अन्ना के अनशन के आठवें दिन प्रधानमंत्री ने अन्ना हजारे को चिट्ठी लिखकर यह पेशकश की थी कि उनका लोकपाल बिल स्टेंडिंग कमेटी को भेजा जाएगा। इसके बाद भी अन्ना हजारे ने अपना अनशन नहीं तोड़ा। इसके बाद सरकार ने अपनी प्रक्रिया तेज करते हुए 9वें दिन सिविल सोसाइटी के साथ कई बैठकें की।
इसके बाद सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। इस बैठक से भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो प्रधानमंत्री ने सीधे-सीधे अन्ना हजारे के अनशन पर संसद में बहस की पेशकश कर दी। अन्ना हजारे के अनशन के बाद यह सरकार की तरफ से सिविल सोसाइटी को दी गई सबसे बड़ी पेशकश है। अब अगर सिविल सोसाइटी प्रधानमंत्री की इस पेशकश पर विचार नहीं करती है तो इस मामले में किसी तरह के नतीजा निकलने की उम्मीद कम है।












Click it and Unblock the Notifications