संपत्ति विवाद में बसपा सांसद के बहनोई की हत्या

फ्लैट नंबर बी-21 में सुनील कश्यप अपने परिवार के साथ रहते थे। वह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी सोनम नोएडा प्राधिकरण में सहायक क्लर्क हैं। शाम जब सोनम आफिस से लौटी तो घर में ड्राइंग रूम में दीवान के ऊपर सुनील कश्यप का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। उनकी चाकू से गला रेत कर हत्या की गई थी। दोनों बच्चे एक अन्य कमरे में बंद थे। रसोई में गैस सिलेंडर खुला हुआ था। जिसके कारण कमरे में गैस की बदबू थी। बच्चों को बाहर निकाला गया।
घटना की सूचना पाकर थाना फेज टू पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला सांसद के रिश्तेदार का होने के चलते वरिष्ठ अधिकारी भी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस को हत्या में प्रयुक्त चाकू मिला। बाथरूम में हत्या के बादहाथ धोए जाने के निशान मिले। बाथरूम में खून पड़ा था। सांसद कश्यप भी फौरन वहां पहुंच गए। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो पता चला कि शाम को सोनम के भाई रमेश का बेटा विक्की घर आया था। वह शराब के नशे में धुत था।
किसी बात पर विवाद बढ़ने पर विक्की ने रसोई में रखे सब्जी काटने वालेचाकू से सुनील की गर्दन पर वार कर दिया और दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने चंद घंटे बाद ही विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया। विक्की नोएडा विकास प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेण का कर्मचारी है। पड़ोसियों का कहना है कि अक्सर विक्की शराब के नशे में धुत होकर आता था। सुनील भी घर पर ही रहता था। दोनों के बीच कई बार रुपये को लेकर विवाद हुआ था। हो सकता है कि इस बार भी रुपये को लेकर विवाद हुआ हो।












Click it and Unblock the Notifications