रामलीला मैदान पर कम हुई अन्‍ना के समर्थकों की संख्‍या

Number of Anna's supporters at Ramlila comes down
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के अनशन का आज आठवां दिन है। पिछले एक हफ्ते से अन्‍ना हजारे के अनशन को जबरदस्‍त समर्थन मिला है। रामलीला पर पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्‍या में लोग पहुंच रहे हैं। पिछले तीन दिन छुट्टी के थे जिस वजह से दिल्‍लीवासी अन्‍ना के अनशन में शामिल होने पहुंचे थे। लगातार 3 दिनों तक चला छुट्टियों का दौर खत्‍म हो गया है। मंगलवार को ज्‍यादातर लोग काम पर वापस लौटे। जिस वजह से रामलीला मैदान पर अन्‍ना हजारे के अनशन में शामिल होने वापले लोगों की संख्‍या कम हो गई।

बहुत से लोग काम से छुट्टी लेकर भी अन्‍ना हजारे के अनशन में हिस्‍सा लेने के लिए पहुंचे थे। अब एक हफ्ते के बाद लोगों का अनशन स्‍थल पर पहुंचना कम हो रहा है। अब लोग चाहकर भी अन्‍ना हजारे के अनशन में शामिल नहीं हो पा रहे हैं क्‍योंकि उन्‍हें काम पर लौटना पड़ रहा है। रामलीला मैदान पर आज हुई तेज बारिश ने भी रामलीला मैदान पर उनके समर्थकों की संख्‍या कम की है।

अन्‍ना के अनशन स्‍थल रामलीला मैदान पर अनशन के दौरान 3000 से भी ज्‍यादा लोग बीमार हो गए हैं। यहां गंदगी भी बहुत ज्‍यादा है जिस वजह से यहां बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जिस वजह से लोग यहां जाने से बच रहे हैं। पिछले 3 दिनों से रामलीला मैदान पर अन्‍ना के समर्थकों की संख्‍या 60 हाजर से भी ऊपर पहुंच गई थी। अब यह 50 हजार से भी कम हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+