अक्षरधाम मंदिर के पास व्यापारी को लूटा

पुलिस के अनुसार संजीव परिवार के साथ जे-19, गली नंबर-5, करतार नगर में रहता है। संजीव का स्क्रेप का काम है। दोपहर के समय संजीव किसी काम से नोएडा गया था। वहां करीब साढ़े सात बजे वह अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था। इस बीच अक्षरधाम फ्लाईओवर से नीचे उतरते समय दो युवकों ने उसे पता पूछने के बहाने रोक लिया। रुकते ही दोनों बदमाशों ने उसे दबोच लिया। इसी दौरान उनके दो अन्य साथी भी वहां आ गए। बदमाशों ने संजीव की जेब में रखे करीब 50 हजार रुपये लूट लिये।
विरोध करने पर एक बदमाश ने संजीव के पेट में चाकू से वार कर दिया। वारदात के बाद जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने संजीव की बाइक की चाबी निकाली और मौके से फरार हो गए। किसी प्रकार संजीव ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में संजीव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications