माया व मंत्रियों की सम्पत्ति की जांच सीबीआई से हो: सपा

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमण्डल के कई वरिष्ठ मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं जिसका पता लगाने के लिए जरूरी है कि उनकी परिसम्पत्तियों की जांच सीबीआई से करायी जाए। श्री यादव ने कहा कि इन मंत्रियों में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, लालजी वर्मा, स्वामी प्रसाद मौर्य, नकुल दुबे और राज्य सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र के नाम प्रमुख हैं।
उन्होंने कहा कि इनके अलावा कुछ और मंत्री तथा वरिष्ठ अधिकारी भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं यदि उनकी सम्पत्ति की जांच उचित माध्यम से हो तो इस बात का खुलासा हो सकता है कि उन्होंने भ्रष्टाचार कर कितना धन कमाया। श्री यादव ने दावा किया कि इनमें से कई के मॉल और होटल मुम्बई, जयपुर और हिमांचल प्रदेश में बन रहे हैं जबकि कुछ अधिकारियों के होटल विदेशों में भी बन रहे हैं। यह धन कहां से आया कि उन्होंने इतने कम समय में इतनी सम्पत्ति अर्जित कर ली कि वह विदेशों में जमीन ले सकें।
उनका कहना है कि चिकित्सा शिक्षा और संसदीय कार्यमंत्री लालजी वर्मा ने संजय गांधी आयुॢवज्ञान संस्थान एसजीपीजीआई में दवा और मशीनों की खरीद में लम्बा घोटाला किया है। श्री यादव ने पूर्व मंत्रियों को भी इस भ्रष्टाचार में शामिल करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि हाल ही में हटाये गये मंत्री अवधपाल सिंह यादव, अनन्त कुमार मिश्र और बाबू सिंह कुशवाहा की सम्पत्तियों की भी जांच सीबीआई से करायी जानी चाहिए क्योंकि जब तक यह लोग कुर्सी पर रहे इन्होंने जमकर धन उगाही की और घोटाला कर करोड़ों रुपये की सम्पत्ति अर्जित की है।












Click it and Unblock the Notifications