अन्ना के लिए हरियाणा में पत्रकारों ने दिया 'मौन धरना'

इस भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर गांधीवादी और समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा जो मुहिम छेड़ी गई है उसे पूरे देश में जबरदस्त समर्थन हासिल है, जिससे साफ होता है कि पूरा राष्ट्र इस भ्रष्टाचार से निजात पाना चाहता है। भ्रष्टाचार की वजह से पूरी दुनिया में भारत की और भारतीय अर्थव्यवस्था की साख गिर रही है साथ ही अमीर और गरीब के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। देश में व्याप्त असमानता देशभक्ति की भावना को कमजोर कर एक बड़े वर्ग में हीन भावना को बढ़ावा दे रही है।
ज्ञापन में यह भी अनुरोध किया गया है कि हम सब भारतीय गणतंत्र के नागरिक हैं और हमें अपने देश की प्रतिष्ठा खुद से ज्यादा प्यारी है, इसलिए महान भारतीय समाज और संस्कृति की प्रतिष्ठा को कायम रखने के लिए व देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए जन लोकपाल बिल जैसे सख्त कानून को लागू किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि अन्ना हजारे ने सरकार के समक्ष भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए एक मसौदा रखा है उसके ज्यादातर प्रावधानों से हम सहमत हैं।
इस मौके पर पत्रकार लाज पुष्प, प्रहरी के अध्यक्ष धीरज बजाज, नंद किशोर लढ़ा, अरुण भारद्वाज, डा. गजेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र संधू, नकुल जसूजा, पंकज धींंगड़ा, भास्कर मुखर्जी, ऋषि पांडे, इंद्रजीत अधिकारी, आनंद भार्गव, कमल शर्मा, प्रदीप सचदेवा, महेंद्र घणघस, संजीव शर्मा (बाबी), राकेश जैन, अशोक अरोड़ा, सुरेंद्र सांवत, रवि शर्मा, प्रमोद रसालिया, सुरेंद्र वत्स, अमरजीत सिंह, कुलदीप शर्मा, रोहित लढ़ा, हितेश चतुर्वेदी, राम माहेश्वरी, रवि सिंह, महेश शर्मा, प्रभू दयाल, ओम सैनी, सत सिंह, प्रवीण सूफी, नंद सेठी, दिनेश करगेती, भगवान चंद, राजेश कुमार, राधेश्याम सोनी, दीपक बिश्रोई, संदीप गाट, फतेह सिंह आजाद, सतपाल सिंह, वासदेव मेहता, डा. कमल, मनोज कुमार सहित अनेक पत्रकार उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications