यमुना का जल स्‍तर बढ़ा, खतरे में दिल्‍ली

Delhi: Yamuna crosses danger mark, Sheila holds review meeting
दिल्‍ली। भारत की राजधानी दिल्‍ली आने वाले कुछ समय में एक बड़े संकट में पड़ सकती है। संकट भी इस तरह की जो आम जनता को हर तरह से झकझोर कर रख देगी। जी हां दिल्‍ली में बाढ का खतरा है क्‍योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गये पानी के बाद दिल्‍ली में यमुना नदी खतरे के निशान से काफी उपर बह रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर के बाद से यमुना नदी का जल स्‍तर अचानक बढ़ने लगा और देर शाम यह खतरे की सीमा को पार कर गया। बुधवार की शाम बढकर 205.05 मीटर तक पहुंचा गया। आपको बताते चलें कि नदि के लिये 204.83 मीटर को खतरे का निशान चिन्हित किया गया है। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि गुरुवार की देर रात जलस्‍तर बढ़कर 206 मीटर तक पहुंच जायेगा। इसके बाद स्तर में गिरावट का दौर शुरू होगा।

आपको बताते चलें कि हथिनीकुंड बैराज से 6.41 क्यूसिक पानी छोडा गया है। यह गुरूवार देर रात दिल्ली पहुंच जाएगा। इस सूचना से बाढ़ का खतरा भांप दिल्‍ली सरकार चिंता में आ गई है और अफसरों को आदेश दिया गया है कि बाढ़ से जान माल का कोई नुकसान हो। सरकार ने यह भी आदेश दिये है कि इस प्रा‍कृतिक आपदा से निपटने के लिये सारी पुख्‍ता इंतजाम कर लिया जाये ताकि इससे सूबे को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+