आप भी जुड़ें अन्ना के आंदोलन से भेजें तस्वीरें
क्या आप अन्ना हजारे के इस आंदोलन से पूरी तरह जुड़े हैं? यदि हां तो अपने इस प्रयास को दुनिया के साथ बांटें। जी हां आप अपने शहर में कहीं भी अन्ना हजारे के समर्थन में प्रदर्शन या धरना होते देखें तो मोबाइल या डिजिटल कैमरे से फोटो खींचें। अपने फोटो हमें भेजें। हम उन्हें अपनी न्यूज़ गैलरी में प्रकाशित करेंगे। वो भी आपके नाम से।
क्लिक करें और अभी तक आयीं तस्वीरों पर नज़र डालें।
कृपया सभी फोटो [email protected] पर भेजें। ईमेल का सब्जेक्ट Photos Anna Movement होना चाहिये।
शर्तें- अन्ना का आंदोलन पूरे देश में आजादी की दूसरी लड़ाई के रूप में उभरा है। ऐसे में आप भी इस आंदोलन से जुड़ें और हमारे साथ अपनी पिक्चर्स शेयर करें। हम आपकी फोटो जरूर प्रकाशित करेंगे लेकिन कुछ शर्तों के साथ।
ये शर्तें हैं- 1. फोटो कहीं से चुरायी हुई नहीं होनी चाहिये। यदि कॉपीराइट ऐक्ट के तहत कोई दावा आता है तो उसके जिम्मेदार सिर्फ आप होंगे।
2. एक स्पॉट से कम से कम 10 पिक्चर्स अलग-अलग ऐंगल से होनी चाहिये।
3. आप अपना नाम, मोबाइल नंबर व पता नीचे जरूर लिखें।












Click it and Unblock the Notifications