अन्‍ना के अनशन को देख रामदेव को याद आये अपने घाव

दिल्‍ली। समाजसेवी और गांधीवादी अन्‍ना हजारे के आंदोलन में समर्थकों का सैलाब देखकर योग गुरु बाबा रामदेव को अपने अनशन की याद आ गई। बाबा रामदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके अनशन के समय सरकार ने आंसू गैस के गोले और लाठियां बरपायी थी। बाबा रामदेव ने कहा कि यह सारी चीजें सरकार पर निर्भर है मगर उन सबके बाद भी बाबा रामदेव अन्‍ना हजारे के साथ है क्‍योंकि वह जानते हैं कि अन्‍ना सच्‍ची और जायज चीजों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि उस समय की पुलिस और इस समय के पुलिस के बर्ताव में काफी अंतर है। आपको बताते चलें कि अन्‍ना को समर्थन देने के लिये बाबा रामदेव ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात करने के बाद अचानक किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तिहाड़ जेल पहुंच गये। आपको यह भी बताते चलें कि बाबा रामदेव के पहले से वहां पर श्री श्री रविशंकर वहां मौजूद थे।

खास बात यह रही कि पुलिस ने श्री श्री रविशंकर का तो अन्‍ना से मुलाकात करने के लिये तिहाड़ के अंदर जाने दिया। उनके साथ बाबा रामदेव भी जेल के अंदर गये और अन्‍ना से मुलाकात किया। तो अगर मिली-जुली बात करें तो कहीं न कहीं अन्‍ना के अनशन को देखकर बाबा रामदेव का दर्द तो छल‍क ही गया है और उस दर्द को समाप्‍त करने के लिये बाबा रामदेव अन्‍ना के अनशन में समर्थन देना चाहते हैं। आपकी क्‍या राय है हमें जरुर बताईगा। अपनी राय हम तक पहुंचाने के लिये नीचे दिये कमेंट बाक्‍स में लिखें। हमें इंतजार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+