अन्ना के आगे झुकी पुलिस, रामलीला मैदान में होगा अनशन!
नई दिल्ली। अभी-अभी एक बड़ी खबर आ रही है कि अन्ना हजारे के सामने दिल्ली पुलिस झुक गयी है। उसने अन्ना की 7 शर्तो में से 6 शर्ते मानी ली है। अन्ना हजारे का अनशन अब जेपी पार्क में ना होकर रामलीला मैदान में होगा। अनशन में लाउड स्पीकर को लेकर भी सहमति बन गयी है। रात दस बजे के बाद से लाउड स्पीकर नहीं बजेगे। शामियाना को लेकर भी सहमति बन गयी है।
पुलिस ने कहा है कि रामलीला मैदान कि क्षमता के अनुसार ही लोगों को बर्दाशत् किया जायेगा। वो वहां के गाड़ियों को भी भरसक संतुलित रखने का प्रयास करेगी, सीमित गा़ड़ियों की शर्त उसने वापस ले ली है। । अब अन्ना के अनशन को 7 दिन की परमिशन मिल गयी है। पुलिस द्वारा शर्ते मान लेने के बाद अन्ना किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं। अचानक ही तिहाड़ जेले के बाहर सरगर्मी बहुत बढ़ गयी है। हालांकि अन्ना का अनशन अनिश्चितकालीन है। ऐसी खबर भी आ रही है कि उन्होंने पुलिस से एक महीने की मांग की है लेकिन पुलिस इस पर राजी नहीं है, लेकिन इतना तय है कि अन्ना के अनशन की जगह जरूर बदल गयी है।
अभी-अभी स्वामी अग्निवेश जेल से बाहर निकले है जो गाड़ी में बैठ कर इंडियागेट की ओर निकल गये है जहां पांच बजे भ्रष्ट्राचार के खिलाफ और अन्ना के समर्तन में बड़ी रैली निकाली जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications