अन्ना को मनाने गयी अन्ना टीम जेल के अंदर, लोगों को इंतजार
नई दिल्ली। अन्ना हजारे को मनाने अन्ना टीम तिहाड़ जेल के अंदर गयी है। उनकी टीम के सात सदस्य इस समय जेल परिसर के अंदर अन्ना से बात कर रहे है। ये लोग हैं किरण बेदी, प्रशांत भूषण, मनीष सिसोदिया, मेधा पाटकर, अखिल गगोई , स्वामी अग्निवेश हैं। टीवी चैनलों के मुताबिक अन्ना हर चीज लिखित रूप से चाहते है जिसे पुलिस पूरा नहीं कर रही है। भारी संख्या में लोग टकटकी लगाए अन्ना हजारे इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि तिहाड़ जेल के डीजी ने साफतौर पर अन्ना हजारे को बाहर जाने को कह दिया है और कहा है कि अगर वो बाहर नहीं जाते हैं तो उन्हें मजबूरी में जबरन बाहर निकाल दिया जायेगा। खबर ये भी आ रही है कि किरण बेदी ने जिला प्रशासन से बात की है और उसके बाद टीम अन्ना की एक टुकड़ी जेल के अंदर गयी है ताकि अन्ना को बाहर ले आया जाये। अन्ना टीम भी चाहती है कि अन्ना बाहर आ जाये।
गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने तिहाड़ जेल से बिना शर्त बाहर निकलने की बात कही है। तब से ही सरकार के सारे दांव उल्टे पड़ गये है। अन्ना की जिद के आगे सरकार हक्की-बक्की है। अब से थोड़ी देर पहले कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक हुई है, जिसमें राहुल गांधी शामिल नहीं हुए है लेकिन अभी भी स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं हुई है।













Click it and Unblock the Notifications