ब्रेकिंग न्यूज : अन्ना की स्टोरी में नया टि्वस्ट, बाबा रामदेव पहुंचे तिहाड़ जेल

नई दिल्ली। एक बड़ी खबर ये आ रही है कि योग गुरू बाबा रामदेव अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ तिहाड़ जेल पहुंच गये है। वो राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को अपना ज्ञापन सौंपने के बाद तिहाड़ पहुंचे हैं। आपको बता दें कि तिहाड़ के पास हजारों की संख्या में लोग मौजूद है। रामदेव के पहुंचने की बाद लोगों की संख्या जबरदस्त इजाफा हो गया है। हालात ऐसे बन गये है जिन्हें संभालना पुलिस के लिए बहुत मुश्किल भरा हो सकता है।

फिलहाल अन्ना हजारे तो अभी भी जेल के अंदर है और उनकी टीम भी उनके साथ जेल के अंदर गयी हुई है। लेकिन बाबा रामदेव के पहुंचने से कहानी में एक नया टि्वस्ट पैदा हो गया है। देखना दिलचस्प होता है कि बाबा रामदेव को अन्ना की टीम का समर्थन मिलता है कि नहीं। बाबा रामदेव भी जेल के अंदर चले गये हैं जहां अन्ना अपनी टीम के साथ अंदर बात कर रहे है।

आपको बता दें कि बाबा रामदेव आज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से दोपहर 11.45 मिनट पर महामहिम प्रतिमा पाटिल से मिले थे और अपना ज्ञापन सौंपा है।

कहा जा रहा है कि अगर अन्ना को जेपी पार्क में अनशन की अनुमति मिल जाती है तो बाबा रामदेव भी अपने समर्थकों की मौजूदगी में अन्ना के साथ अनशन करेगें। वैसे भी अन्ना के अनशन को बाबा रामदेव अपना समर्थन दे रहे हैं। कल भी उन्होंने सरकार पर अन्ना की आड़ में तीखे बाण छोड़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+