अन्ना को गिरफ्तार कर सरकार ने लोकतंत्र पर हमला किया है : प्रशांत भूषण
नई दिल्ली। अन्ना हजारे की गिरफ्तारी पर सिविल सोसायटी के सदस्य और भारत के प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण ने सरकार पर तीखा प्रहार किया है। प्रशांत भूषण ने कहा कि सरकार का ये रवैया बिल्कुल ही अलोकतांत्रिक है। इसके खिलाफ वो और उनके साथी सु्प्रीम कोर्ट जायेगें। और तो और प्रशांत भूषण ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद भी अन्ना का यो आंदोलन जारी रहेगा और जब तक न्याय नहीं होता हम आंदोलन करते रहेगें।
अन्ना की जुड़ी हर खबर को जानने के लिए क्लिक करें : अन्ना लाईव
प्रशांत भूषण ने जनता से दर्खास्त की कि कल यानी बुधवार को सभी सरकारी महकमे के लोग एक दिन की छुट्टी लें और अपने सिर पर काली पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करें अगर वो अन्ना का साथ देना चाहते हैं।
देश की जनता को भ्रष्ट्राचार का दीमक निगलता जा रहा है जिसे हम होने नहीं देगें। गौरतलब है कि अन्ना हजारे,अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, शांति भूषण और मनीष सिसोदिया समेत अन्ना के करीब 50 से अधिक समर्थकों को दिल्ली पुलिस आज शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications