एसबीआई और आईसीआईसीआई ने कर्ज किया महंगा

SBI and ICICI hikes loan
दिल्‍ली। रक्षाबंधन का त्‍योहार इस बार लोगों की जेबों पर डाका डालने आ रहा है। लोगों के घर और गाड़ी का सपना अब महंगा हो सकता है। इसकी वजह है देश की दो प्रमुख बैंकों एसबीआई और आईसीआईसीआई ने बेस रेट और बीपीएलआर में 0.5 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी की है। ये बढ़ी हुई दरें रक्षाबंधन के दिन से ही लागू हो जाएंगी। लोन ले चुके ग्राहकों की ईएमआई महंगी होगी वहीं नया लोन लेने वालों को महंगा लोन चुकाना होगा। यानि अब होम लोन, ऑटो लोन के साथ-साथ पर्सनल लोन भी महंगा होगा।

हाल ही में आरबीआई ने रेपो रेट और रिजर्व रेपो रेट में आधा फीसदी की बढ़ोत्‍तरी की थी। जिसके बाद रेपो रेट 7 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 8 फीसदी हो गया था। इसके बाद देश की प्रमुख बैंकों ने अपना लोन महंगा कर दिया था। अब एसबीआई और आईसीआईसीआई ने ग्राहकों को झटका दे दिया है। इन बढोत्‍तरी के बाद एसबीआई का बेस रेट 10 फीसदी हो गया है। ज‍बकि बैंक का बीपीएलआर 14.25 फीसदी हो गया है। आईसीआईसीआई का भी बेस रेट अब 10 फीसदी हो गया है।

एसबीआई ने अपने ब्‍याज दरों में भी .50 फीसदी की बढ़ोत्‍तरी की है। लेकिन यह बढ़ोत्‍तरी एक निश्चित अवधि के लिए की गई है। यह अवधि 6 महीने से लेकर 8 महीने तक होगी। इस दौरान ग्राहकों को 6.50 से बढ़कर 7 फीसदी ब्‍याज दरें मिलेंगी। यानिकि ग्राहकों को ब्‍याज शर्तों पर महंगा हुआ है। इस कर्ज से उन लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी जिन्‍होंने लंबी अवधि के लिए लोन ले रखा है। आरबीआई हर महीने रेपो रेट और रिजर्व रेपो रेट बढ़ा देता है। जिसका सीधा असर आम ग्राहकों पर पड़ रहा है। उनका कर्ज महंगा हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+