फेसबुक पर भी अन्ना की धूम, मीडिया ने भी साथ देने का किया ऐलान
हमने भी अपने फेसबुक साथियों से पूछा था कि क्या अन्ना की मुहीम में वो साथ दे रहे हैं। अगर हां तो किस तरह। जिस पर प्रतिक्रिया के रूप में काफी जवाब आये लेकिन यहां हम कुछ खास लोगों की बात करते हैं। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले मीडिया से जुड़े लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया फेसबुक पर शेयर की है।
देहरादून के दैनिक जागरण में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जोशी ने भी कहा है कि वो जी-जान से अन्ना की लड़ाई में साथ हैं। अब नहीं जागे तो कब जागेगें। तो वहीं वन इंडिया के युवा पत्रकार गुरमेल सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, अश्वनी तिवारी और रंजना वर्मा ने लिखा है कि वो सभी अन्ना की शानदार मुहीम में साथ हैं और अपनी लेखनी के दम पर हर संभव कोशिश करेगें कि वो अन्ना का साथ दे पायें ताकि देश भ्रष्ट्राचार से मुक्त हो पाये जो कि एक दीमक की तरह देश को निगलता जा रहा है।
लेकिन वहीं कुछ मीडिया छात्रा ने अन्ना की मुहीम को सीधे तौर पर चुनौती दी है कि सबको देख लिया अब अन्ना की बारी है।
ये तो एक बानगी है जो आपके सम्मुख मैने पेश की है। लेकिन सच्चाई यही है कि इस समय देश भ्रष्ट्राचार के दलदल से निकलना चाह रहा है। गौरतलब है कि अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के विरोध में जनलोकपाल बिल लाने के लिए 16 अगस्त से जेपी पार्क में अनशन करने जा रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ये मुहीम क्या रंग लाती है?













Click it and Unblock the Notifications