सावन विशेष : ये तगड़ी तो काफी महंगी है...
दोस्तों, हम लगातार आपको महिलाओं के सोलह श्रृंगार के बारे में बता रहे हैं । जानी मानी पत्रिका 'एराउंड द इंडिया' के मई अंक में छपे लेख सोलह 'श्रृंगार की महत्ता' की लेखिका 'कुमद मेहरोत्रा' ने इस विषय पर गहन अध्ययन किया है, जिसके बाद उन्होंने अपनी लेखनी से श्रृंगार का महत्व समझाया है।
कल हमने आपको श्रृंगार नंबर 12 यानी अंगुठी के बारे में तो आज हम आपको बताते हैं श्रृंगार नंबर 13 यानी कमरबंद के बारे में। जिसे तगड़ी भी कहते हैं। काम में उत्साह और शरीर में स्फूर्ति का संचार बना रहे। उत्तम स्वास्थ्य के लिए कमरबंद स्वास्थ्य कारकों से भी आवश्यक और उत्तम माना जाता है।
यह बड़ी उम्र में पेशियों में खिंचाव और हड्डियों में दर्द को नियंत्रित करता है। भारत में शहरी क्षेत्र में इसका चलन बहुत कम हो गया है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी इसकी महत्ता बरकरार है।
हालांकि आज हर चीज काफी महंगी हो गयी है इसलिए कमरबंद पर इसका असर दिखता है। इसलिए अब कमरबंद सोने,चांदी और मोतियों के रूप में भी बाजार में मिलने लगे हैं। जिन्हें आप अपनी क्षमता के हिसाब से खरीद सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications