संसद नोट कांड: संजीव सक्‍सेना ने कहा पुलिस ने फसाया मुझे

Note for Vote: Police pressure on me to name some leaders, says Saxena
नई दिल्ली। नोट के बदले वोट कांड में पिछले महीने गिरफ्तार संजीव सक्सेना ने सोमवार को अपनी जमानत याचिका दाखिल करते हुए दिल्ली पुलिस पर संगीन आरोप जड़े हैं। संजीव सक्सेना ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस उन पर पहले से टाइप किए ऐसे बयान पर हस्ताक्षर कराना चाहती है जिसमें कई पार्टियों के दिग्गज शामिल हैं। सक्सेना की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने रिमांड के दौरान पहले से टाइप ऐसे बयान पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला जो याचिकाकर्ता के नाम से था।

हालांकि याचिका में कहा गया है कि उसने उस बयान पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया है। संजीव ने कोर्ट से कहा कि वह बयान को देखकर वह आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि उसमें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, अहमद पटेल, जेडी सीलम, मोतीलाल वोरा, शीला दीक्षित, राजीव शुक्ला, आस्कर फर्नांडिस, मुलायम सिंह यादव, पूर्व सपा नेता अमर सिंह, रेवती रमण, अरुण जेटली, सुधींद्र कुलकर्णी और विभिन्न दलों के नेताओं के नाम संसद में नोट फार वोट मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उल्लेखित किया गया था। बयान में कहा गया है कि विशेष न्यायाधीश ने दिल्ली पुलिस को 18 अगस्त के लिए नोटिस जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+