कैग ने मचाया संसद में कोहराम, लोकसभा-राज्यसभा स्थगित

आपको बताते चलें कि सोमवार को सदन की कार्रवाही शुरु होने से पहले भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी की अध्यक्षता में राजग की बैठक हुई जिसमें खेल मंत्री अजय माकन के खिलाफ लोकसभा और राज्यसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने तक कॉमन वेल्थ गेम्स पर चर्चा कराने की मांग करने का फैसला लिया गया।
दोनों सदनों में कार्यवाही शुरु होते ही राजग सदस्य शीला दीक्षित के इस्तीफे को लेकर नारे लगाने लगे। नाटिस सौंप कर कॉमन वेल्थ गेम पर चर्चा करने की मांग की गई। इसी बीच सरकार ने विपक्ष की मांग को नकार दिया और कार्रवाई पूरे दिन के लिये स्थगित कर दिया गया। इधर, माकन ने कहा कि उन्होंने जो कुछ भी लोकसभा और राज्यसभा में बोला है, उस पर वह कायम हैं। केंद्र ने कहा कि कैग रिपोर्ट में पीएमओ और शीला का जिक्र जरूर आया है लेकिन उस पर कोई दोषारोपण नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications