सुब्रह्मण्यम स्वामी के घर पर हमला, कांग्रेस पर शक

इस घटना के बाद स्वामी ने ट्विट के माध्यम से अपना क्षोभ प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वहां सादी वर्दी में एक पुलिस अधिकारी मौजूद था। उसने एफआईआर के लिए सबूत दिया है।" पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बगीचे में घुसे। उन्होंने बगीचे में तोड़फोड़ की और पंद्रह मिनट बाद चले गए।
पुलिस ने बताया कि एहतियाती तौर पर वहां लगभग 15 पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।" घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक समाचारपत्र में छपे स्वामी के एक आलेख के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस आलेख में उन्होंने भारतीय मुस्लिमों से मताधिकार वापस लेने का सुझाव दिया था। दक्षिण-पूर्व जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल चौधरी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। संभव है कि जांच के बाद कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा सके। कानून को किसी को भी हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications