कैश फार वोट पर दिल्ली पुलिस को मिली फटकार

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की उस अर्जी को भी ठुकरा दिया जिसमें रिपोर्ट में 40 दिन की मोहलत मांगी थी। कोर्ट ने कहा कि आपको और मोहलत नहीं मिलेगी आप तीन हफ्तों के अंदर अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दे। सुप्रीम कोर्ट ने अफसोस जताया कि एक बिचौलिए को संसदीय कार्यवाहियों में दखलअंदाजी करने की इजाजत दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस इस प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच करेगी। खंडपीठ ने दिल्ली पुलिस की तरफ से अदालत में पेश अतिरिक्त सालिसिटर जनरल हरेन रावल से कहा कि हमें विश्वास है कि दिल्ली पुलिस स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से जांच कर सकती है। वह किसी अन्य जाच एजेंसी के समान अच्छी है और कथनी एवं करनी में कानून का पालन करेगी।
दिल्ली पुलिस ने नोट के बदले वोट घोटाले की जाच पर कल सुप्रीम कोर्ट में एक स्थिति पत्र दाखिल किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने सुहैल हिंदुस्तानी और संजीव सक्सेना को गिरफ्तार किया है और सासद अमर सिंह, अशोक अर्गल और रेवती रमण सिंह से पूछताछ की। रिपोर्ट एक मुहरबंद लिफाफे में दाखिल की गई।












Click it and Unblock the Notifications