यूपी की मुख्‍यमंत्री मायावती भी अब फेसबुक पर

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती ने अब सीधे आम जनता से संपर्क साधने के लिये सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का सहारा लिया है। जी हां अगर अब आप अपनी बात या अपनी कोई भी परेशानी प्रदेश की मुखिया से शेयर करना चाहते हैं तो यह बेहद ही आसान है। क्‍योंकि मायावती ने फेसबुक पर अपना एकाउंट बना लिया है। अरे!....अरे! चौकिए नहीं यह सच है। इस फेसबुक एकाउंट में मायावती ने अपनी सारी जीवन गाथा लिख दी है। मायावती ने अपने प्रोफाइल (about me) में जन्‍म स्‍थान से लेकर वर्तमान स्थित तक के सफर का जिक्र किया है। (देखें मायावती का फेसबुक पेज)

जाहिर है कि अब आप इस प्रोफाइल को वीजिट करने के लिये खासा उत्‍सुक हो गये होंगे। और हो भी क्‍यों ना यूपी की जनता के पास स्‍मस्‍याओं का अंबार जो लगा हुआ है। खैर स्‍मस्‍याओं पर बात न करते हुए मै आपको मुख्‍यमंत्री मायावती के प्रोफाइल के बारे में बता दूं जिसे लिखने से पहले मैने खुद पढ़ा और देखा। मायावती ने अपने पंसदीदा कथन (Favorite Quotations) में लिखा है कि 'हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा विष्‍णु महेश है'। प्रोफाइल की मानें तो मायावती की सबसे पंसदीदा फिल्‍म 'हाथी मेरे साथी', पंसदीदा टीवी शो 'राखी का स्‍वयंबर' और 'राखी का इंसाफ' है। इतना ही नहीं जानने वाली बात यह है कि सूबे की मुखिया और बसपा सुप्रीमो मायावती को भोजपुरी म्‍यूजिक पसंद है।

अपने फेसबुक के एलबम में मायावती ने अपनी दो फोटो अपलोड की है। जानने योग्‍य बात यह है कि मायवती ने दोनों फोटों में से एक फोटो ऐसा अपलोड किया है जिसने कुछ समय पूर्व ही पूरे देश की राजनीति को हिला कर रख दिया था। हम उस फोटो की बात कर रहे हैं जिसमें मायावती को बसपा कार्यकर्ता नोटों की माला पहना रहे हैं। खैर प्रोफाइल में जो कुछ भी हो मगर मायावती का फेसबुक पर एकाउंट होना यूपी के लोगों के लिये एक राहत भरी बात है और निश्चित तौर पर यूपी में इंटरनेट की क्रांति आने की एक आगाज है।

अब इस प्रोफाइल पर चर्चा करने की जरुरत इस लिये है क्‍योंकि अभी कुछ दिन पहले मध्‍य प्रदेश पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। हुआ कुछ यूं था कि इंदौर के रहने वाले दो नाबालिग युवकों ने वहां के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम से एक फेक आईडी बनाकर उसका गलत उपयोग किया था। ऐसे में मैने जैसे ही इस एकाउंट को देखा मुझे एमपी की वह वारदात याद आ गई। अगर यूपी की मुख्‍यमंत्री ने सच में फेसबुक पर अपना एकांउट बनाया है तो निश्चित तौर पर यह सूबे के विकास तरफ एक सकारात्‍मक कदम है लेकिन अगर यह एमपी के मुख्‍यमंत्री की तरह ही फेक आईडी हुई तो बसपा की छवि के साथ ही साथ मुख्‍यमंत्री मायावती के छवि को लेकर चिंता की बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+