कांग्रेस व हुड्डा पर बसपा ने जमकर उछाला कीचड़

बसपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस बसपा सरकार को कदम-कदम पर नसीहत देने लगती है लेकिन वह खुद असंवैधानिक कार्यों को अंजाम दे रही है। कांग्रेस नेताओं का दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया है। प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा उच्च न्यायालय में भूमि अधिग्रहण की सुनवाई के दौरान गुडगांव के उल्लावास गांव में भूमि अधिग्रहण के बारे में जो तथ्य प्रकाश में आए हैं उससे पता चला कि कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य व केन्द्र सरकार केवल गरीबों के हित में काम नहीं कर रही है बल्कि अपने हितों को पूरा कर रही है।
प्रवक्ता का कहना है कि हरियाणा सरकार अपनी भूमि अधिग्रहण नीति को सबसे बेहतर बताती है जबकि वह भूमि अधिग्रहण के मामले में कुछ विशेष लोगों के हितों को पूरा करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि यदि वहां के किसान भूमि अधिग्रहण से संतुष्ट होते तो उच्च न्यायालय क्यों जाते। प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में भूमि अधिग्रहण को लेकर हो रहे विवादों को हवा देने में कोई और नहीं बल्कि कांग्रेसी नेता ही है।
कांग्रेस बसपा के खिलाफ राजनीति कर ही है जबकि कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों के हितों की बात करने की फुर्सत कांग्रेसी नेताओं के पास नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं के प्रति बेहद संवेदनशील हैं और इसीलिए उन्होंने यहां भूमि अधिग्रहण के संबंध जो नई नीति लागू की उसमें किसानों के आॢथक हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications