दिल्ली: दवा न मिलने पर एम्स में हंगामा

आपको बता दें कि दिल्ली सहित चार राज्यों के हजारों केमिस्ट हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल ऑल इंडिया केमिस्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन की ओर से बुलाई गई है। केमिस्ट आज जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। साथ ही साथ 32 राज्यों के केमिस्ट भी शांतिपूर्वक मार्च करेंगे। केमिस्ट सरकार की उस नीति का विरोध कर रहे हैं जिसके मुताबिक उन्हें 74 एंटीबायोटिक दवाओं को बेचने के लिए मरीजों की पर्ची एक साल तक सुरक्षित रखनी होगी। जो संभव नहीं है। सूत्रों का कहना है कि यदि ऐसा है तो कम से कम 74 दवाओं को बेचना संभव नहीं हो पाएगा। जबकि 16 दवाएं बाजारों के बदले अस्पतालों में मिलेंगी।
फेडरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि नई दवा नीति से दवा विक्रेताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकार ने शेड्यूल्ड एच पहले ही तय कर रखा है। इसके तहत कुछ दवाइयां बिना पर्ची की नहीं बेची जा सकतीं लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एंटीबायोटिक नीति में नया शेड्यूल्ड एचएक्स जोड़ने जा रहा है। इस नीति के अमल होने के बाद 16 ऐसी दवाएं हैं जो सिर्फ एम्स जैसे बड़े अस्पतालों में ही उपलब्ध होगी। यानी ये दवाएं केमिस्ट नहीं बेच पाएंगे। ये दवाएं बहुराष्ट्रीय कंपनियां ही बनाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications