दिल्ली: कावडि़यों में भिड़ंत, 1 की मौत
दिल्ली।
कांवड़ यात्रा के दौरान सौ रुपये के लेनदेन को लेकर 17 साल के युवक का तीन युवकों से कहासुनी हो गई। उसी बात को लेकर रात में दो परिवार भिड़ गए। झगड़े में एक पक्ष ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। जबकि, हमले में छह लोग जख्मी हो गए। इस मामले में जहांगीरपुरी पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक नाबालिग भी है। id="toptextpromo">पुलिस
के मुताबिक हत्यारों जुर्म कबूल लिया है। साथ ही इस हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। ज्ञानदास परिवार के साथ एच 2 ब्लॉक जहांगीरपुरी में रहता है। उसका बेटा हेमंत 17 जुलाई को कांवड़ लेकर हरिद्वार गया था। जहां उसकी एच 4 ब्लॉक में रहने वाले सुरेश के तीन बेटों राजू, प्रशांत और एक नाबालिग से सौ रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। वहां कांवड़ियों ने बीचबचाव कर शांत करवा दिया। लेकिन, इसको लेकर रात सुरेश, उसकी पत्नी मुन्नी और उसके तीनों बेटों ने ज्ञानदास के घर पर धावा बोल दिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हेमंत
के मुताबिक आरोपियों ने हेमंत के छोटे भाई 17 वर्षीय मोहित को चाकू मार दिया। हमले में उसके परिवार के सभी सदस्य जख्मी हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां मोहित को मृत घोषित कर दिया गया।











Click it and Unblock the Notifications