मणिपुर में बम ब्‍लास्‍ट, 5 की मौत 20 घायल

Manipur: Bomb blast in Imphal, 5 kills 20 injured
इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल के एक भीड़-भाड़ वाले बाजार में आज दोपहर हुए बम ब्‍लास्‍ट में पांच लोगों की मौत हो गई। इस ब्‍लास्‍ट में लगभग 20 लोग बुरी तरह घायल हो गये। इस घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गई और लोग अपने-अपने घरों में छुप गये। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार धमाका दोपहर 2 बजे के लगभग संगकपम बाजार में हुआ। पुलिस ने बताया कि धमाके में मरने वालों की संख्‍या पांच है तथा लगभग 20 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। धमाके के तुरंत बाद मणिपुर के मुख्मंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच की घोषणा कर दी। आपको बता दें कि इबोबी सिंह राज्‍य के गृह मंत्री का भी काम देखते हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बम एक दोपहिया वाहन में रखा हुआ था जो दोपहर के समय अचानक ब्‍लास्‍ट कर गया। सूत्रों की मानें तो मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है क्‍योंकि घायलों में कुछ लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। हमले की जिम्‍मेदारी अभी तक किसी संगठन ने नहीं लिया है। पूरे राज्‍य सहित देश भर की सुरक्षा चौकन्‍नी कर दी गई है। मालूम हो कि रविवार को विद्रोहियों ने मणिपुर के चिंगामाथक कॉलेज के पास और कई अन्य संवेदनशील स्थानों पर बम भी फेंके थे। पुलिस को संदेह है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले चरमपंथी पूर्वोत्तर के राज्यों में हिंसक हमले कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+