निगमानंद केस में सीबीआई जांच को लेकर अनशन शुरू

Swami Nigamand
देहरादून। हरिद्वार जिले के मातृसदन आश्रम के साधु निगमानंद की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर मातृसदन के एक साधु पूर्णानंद सरस्वती ने आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद के एक अन्य शिष्य स्वामी दयानंद ने के मुताबिक तीन मांगों को लेकर पूर्णानंद ने आज से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से स्वामी निगमानंद की मृत्यु पर मातृसदन ने इस प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग की है।

इसके अलावा कुंभ क्षेत्र में गंगा में किसी प्रकार खनन नहीं किये जाने की मांग की गई है। इस मामले की भी जांच हो कि किन लोगों ने स्वामी निगमानंद के माता पिता तथा एक अन्य साध्वी सत्यवती को आंदोलन करने के लिये उकसाया था।

शिष्‍य के मुताबिक न तो केन्द्र सरकार और न ही राज्य सरकार ने उनकी किसी मांग पर ध्यान दिया है। इसलिये पूर्णानंद को मजबूरी में आमरण अनशन शुरू करना पड़ा है। स्वामी निगमानंद की आमरण अनशन के बाद कोमा में चले जाने के कारण गत 13 जून को देहरादून के जालीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+