अलगाववादी नेताओं से मिली हिना, सरकार गुस्सायी

Hina Rabbani
नई दिल्ली। पाकिस्तान की नयी विदेश मंत्री ने दिल्ली की सरजमीं पर कदम रख कर अमन और चैन का संदेश देने की बात कही है लेकिन वही हिना रब्बानी ने भारत सरकार खफा-खफा नजर आ रही है, जिसके पीछे वजह बताई जा रही है कि हिना ने आते ही भारत के अलगाव वादी नेताओं से मुलाकात की है।

हिना ने जम्मू एवं कश्मीर के अलगाववादी संगठन, हुर्रियत कांफ्रेंस के प्रमुख मीरवाइज उमर फारुख और सैयद अली गिलानी से मंगलवार देर रात मुलाकात की है। मीटिंग में क्या हुआ इस बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं हैं लेकिन मीटिंग के बाद मीरवाइज उमर फारुख के चेहरे पर काफी इत्मीनान नजर आया।

स्टार न्यूज के मुताबिक इस बैठक के बाद केन्द्र सरकार काफी नाराज दिख रही थीं। उसने खुल कर तो कुछ नहीं कहा लेकिन जो खबरें मिल रही है उसके मुताबिक सरकार ये अच्छा नहीं लगा है। खैर इस बात के बाद से कयास लगने शुरू हो गये हैं कि भारत-पाक की बातचीत से पहले ही खटास आ गयी है। जिससे किसी सहमती से पहले ही बात बिगड़ती नजर आ रही है।

आपको बता दें कि 34 वर्षीय पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार मंगलवार अपराह्न् भारत पहुंची थी और आते ही उन्होने उम्मीद जताई थी कि दोनों देश अच्छे मित्रवत पड़ोसी के रूप में आगे बढ़ सकते हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+