भारत-पाक में कारगिल जैसा युद्ध संभव: पूर्व सेना प्रमुख

पूर्व सेना प्रमुख मलिक ने संवाददाताओं से कहा अब तक पाकिस्तानी सेना ने छद्म युद्ध के एजेंडे को नहीं छोड़ा है। जब तक पाकिस्तान सेना छद्म युद्ध जारी रखती है, आप इस बारे में नहीं कह सकते कि कारगिल जैसा युद्ध दोबार नहीं होगा। ववे आपरेशन विजय की 12वीं वषर्गांठ कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए मलिक ने कहा कि सेना और अन्य सुरक्षा बलों को सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। सेना को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अगर पाकिस्तान की ओर से कारगिल जैया कोई प्रयास होता है तो उसके लिए लिए तैयार रहा जाए। जनरल मलिक ने यह भी माना कि सैन्य और असैनिक खुफिया विफलता के कारण ही पाकिस्तान हमला करने में कामयाब रहा था। उस सयम निगरानी की कमी के कारण पाकिस्तान कारगिल अभियान को अंजाम दे पाया था। आने वाले समय में हमें इन सब चीजों से बचने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications