आतंकवाद पर बहाना अब नहीं चलेगा: चिदंबरम

थिंपू में चल रहे सार्क देशों के गृह मत्रियों के सम्मेलन में चिदंबरम ने कहा कि आतंक के खिलाफ हमने जो अभियान शुरु किया है उसे हमारे पड़ोसी देश में पल रहे आतंकी सबसे बड़ी बाधा के रूप में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से बच जाता है कि उसकी जमीन पर बाहरी आतंकियों के कारण आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। लेकिन हर देश की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह अपने व अपने पड़ोसियों को सुरक्षित रखने के लिए उसके यहां पल रहे आतंकी शिविरों का सफाया करने की शपथ ले।
चिदंबरम ने कहा कि आतंकवाद दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। और इससे निपटने के लिए सभी सार्क देशों को आपस में सहयोग करना होगा। चिदंबरम ने कहा कि हमारे पास कोई और दूसरा विकल्प नहीं है लिहाजा हमें सुरक्षा के और बेहतर उपाय करने होंगे। आतंक के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करने होंगे।
;











Click it and Unblock the Notifications