विपक्ष ने मायावती के खिलाफ खोला चुनावी मोर्चा

अगले वर्ष विधानसभा के प्रस्तावित चुनाव के मद्देनजर दो दिवसीय दौरे पर यहां आये मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस.वाई. कुरैशी से मिलकर विपक्ष ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बडिय़ों के साथ अधिकारियों के इस तरह तबादले किये जा रहे हैं जिससे चुनाव में वे बसपा को जिताने में मदद कर सकें।
भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए कहा कि छह बार से विधायक सुरेश खन्ना का ही नाम मतदाता सूची से काट दिया गया। भाजपा का कहना है कि शाहजहांपुर के विधायक श्री खन्ना को मकान बदल देने और उनके भतीजे को मृत दिखाकर मतदाता सूची से नाम काट दिया गया है जबकि श्री खन्ना अपने भतीजे के साथ अभी भी पुराने मकान में रह रहे हैं।
भाजपा ने श्री कुरैशी से कहा कि श्री खन्ना के विधानसभा चुनाव के भाग सं या 47 के 288 मतदाताओं का नाम स्थानान्तरण दिखाकर काट दिया गया जबकि वे आज भी वहीं रह रहे हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित के नेतृत्व में मु य निर्वाचन आयुक्त से मिलने गये पार्टी प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि मतदाता सूचियों में इस कदर गड़बड़ी की गयी है कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों का वोट तीन अलग-अलग मतदान केन्द्रों पर दर्शाया गया है।
मु य निर्वाचन आयुक्त को सात पृष्ठ के सौंपे ज्ञापन में इलेक्ट्रानिक वोङ्क्षटग मशीन को लेकर भी सवाल खड़े किये गये हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि मशीन की तकनीकी जानकारी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को भी दी जानी चाहिए ताकि वे मतदाताओं को इसके बारे में बता सकें। दिल्ली की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी मतदाताओं के रजिस्ट्रीकरण कार्यालय खुलवाने की मांग की गयी है। पढ़ें- उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें।












Click it and Unblock the Notifications