फिर हुआ ट्रेन हादसा माल गाड़ी 11 डिब्बे पटरी से उतरे

Train Accident
लखनऊ। प्रदेश में रेल दुर्घटनाओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को अमेठी-रायबरेली के बीच फुसर्तगंज रेलवे स्टेशन के नकट एक मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। गाड़ी में कोयला लदा हुआ था। गाड़ी उतरने से रायबरेली-प्रतापगढ़ रेलमार्ग बाधित हो गया। कई टे्रनों के मार्ग बदले गए तो कइयों को निरस्त कर दिया गया।

ईस्टर्न रेलवे कालानूर जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी के ग्यारह डिब्बे फुसर्तगंज के पूर्वा केबिन के पास पटरी से नीचे उतर गये। डिब्बे नीचे उतरने से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। रेलवे अधिकारियों को सूचना मिली एक एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) टीम मौके की ओर रवाना कर दी गयी। डीआरएम जोगेश सिंह सोंधी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए।

ग्याहर डिब्बो को मौके पर छोड़कर शेष डिब्बों को उससे अलग कर रायबरेली रवाना कर दिया गया। डिब्बों से कोयला नीचे गिरा दिया गया ताकि उनका भार कुछ कम हो सके। डिब्बों को सही करने तथा उन्हें दोबारा ट्रैक पर ले जाने के लिए क्रेन बुलायी गयी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक प्रतापगढ़-रायबरेली रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन जल्द सामान्य कर दिया जाएगा। मण्डल रेलवे ने दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए। फिलहाल अधिकारी दुर्घटना के कारणों के बारे में कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+