आंखों देखी: जब लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड को मारा थप्पड़
खैर देख कर अटपटा तो लगा, लेकिन शुक्र है वहां कॉफी अभी भी मिलती है। मैं और मेरा मित्र टेबल पर बैठे ही थे कि गेट पर नजर पड़ी। एक सुंदर सी लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अंदर दाखिल हुई। उन्होंने गेट के ठीक सामने की टेबल चुनी और बैठ गये। थोड़ी ही देर में उसके तीन चार दोस्त और आये और टेबल पर केक सज गया। तब तक तस्वीर साफ हो चुकी थी कि उस दिन लड़की का जन्मदिन था।
लड़की ने केक काटा, तालिया बजीं। लड़के ने गिफ्ट दिया, वो शायद लड़की को पसंद नहीं आया। देखते ही देखते वे नाराज़ हो गई। तभी लड़का उसे मनाने लगा। उसके दोस्त भी उसे मनाने में जुट गये, लेकिन देखते ही देखते लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। उस नजारे के गवाह उसके दोस्त और मैं ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोग और काफी हाउस के वेटर भी बने। यही नहीं लड़की ने चप्पल तक उठा ली। लेकिन शायद लड़का उससे ज्यादा प्यार करता था। उसने चूं तक नहीं की और थोड़ी ही देर में उसे मनाने में कामयाब हो गया और फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई।
इस पूरे नजारे ने तीन बातें साफ कर दीं, कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी जिद के आगे किसी के सम्मान की परवाह नहीं होती। लोग क्या कहेंगे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, सही मायने में देखें तो ऐसी लड़की जो अपने प्रेमी के साथ जूते-चप्पलों से पेश आये, वो उसे कभी प्यार कर ही नहीं सकती। सही मायने में देखें तो यह सिर्फ एक वाक्या है, ना जाने कितने प्रेमी-जोड़ी ऐसे सीन से गुजरते हैं और प्यार शब्द की खिल्ली उड़ाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications